News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा

  • Share
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा

shikhrokiawaaz.com

10/19/2026


देहरादून-: आज कैंट अंतर्गत किमाड़ी के जंगलों में पुलिस को एक कंकाल की हड्डियां व एक गाड़ी की नंबर प्लेट बरामद हुई हैं। कंकाल के पास से बरामद नंबर प्लेट का मिलान पिछले 3 महीने से लापता ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र बिजनौर निवासी शारिक से होने के चलते परिजनों द्वारा भी कंकाल के पास मिले कुछ कपड़ो व नंबर प्लेट को शारिक का होना का बताते हुए कंकाल के शारिक के होने की सम्भावना जताई है, जिसके बाद पुलिस ने शारिक के परिजनों के डीएनए सैम्पल एकत्रित कर कंकाल से मिलाने की कार्यवाही शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट का रहने वाला 22 वर्षीय मोहम्मद शारिक देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। 17 जुलाई की रात को शारिक अपनी स्कूटी लेकर पटेलनगर स्थित कमरे से निकला था और तब से लापता था। पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा 19 जुलाई को शारिक के लापता होने की सूचना दी थी, जिसके बाद से ही पुलिस द्वारा शारिक की खोजबीन की जा रही थी।

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि आज कोतवाली कैंट अंतर्गत किमाड़ी के जंगलों में पुलिस को एक कंकाल के मिलने की सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस द्वारा जंगल के बीच से एक नर कंकाल की हड्डियां, एक नंबर प्लेट बरामद किया था। शारिक के परिजनों द्वारा कंकाल के पास मिले कपड़ो व गाड़ी की नंबर प्लेट से कंकाल के शारिक के होने की आशंका व्यक्त की है। अंकित कंडारी ने बताया कि पटेलनगर कोतवाली में पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा चुकी है। कंकाल के शारिक के ही होने की पुष्टि करने के लिए पुलिस टीम द्वारा शारिक के परिजनों के डीएनए सैंपल एकत्रित कर एफएसएल को भेजे जा रहे है। वही पुलिस टीम व फॉरेंसिक द्वारा भी मौके से सभी साक्ष्य एकत्रित कर लिए गए है। 

सीओ कंडारी ने बताया कि देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में मृतक शारिक का पोस्टमॉर्टम किया गया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल के शारिक के होने न होने की पुष्टि की जा सकेगी।








Comments
comment
date
latest news
कप्तान प्रमेन्द्र ने किया झंडा मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, हर ओर सुरक्षा को सीसीटीवी से निगरानी के आदेश

कप्तान प्रमेन्द्र ने किया झंडा मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, हर ओर सुरक्षा को सीसीटीवी से निगरानी के आदेश