News :
मलबे में दबी महिला को पुलिस द्वारा बाहर निकालकर बचाई उसकी जान 5 पीपीएस अधिकारियो का तबादला निवेदिता कुकरेती के कंधे आईजी कुमाऊं का जिम्मा पीओपी के चलते आईएमए की तरफ जाने वाला रूट 3 दिवस रहेगा डाइवर्ट कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग लगाए पौधे डीएम, पुलिस कप्तान,डीएफओ ने पौधे रोपित करने सहित दिया स्वच्छता का सन्देश आपसी झगड़े के दौरान पुलिस को दी झूठी फायरिंग की सूचना, 2 अभियुक्त गिरफ्तार राजस्थान के 2 सगे भाई 618 ग्राम स्मैक संग काठगोदाम में गिरफ्तार राजस्थान के 2 सगे भाई 618 ग्राम स्मैक संग काठगोदाम में गिरफ्तार मिस टीन उत्तराखंड 2026 के फ्रेश फेस राउंड में 20 फाइनलिस्ट्स ने दिखाई प्रतिभा

गणेश महोत्सव पर फायरिंग और मारपीट करने वाले “बैंगन गैंग” के 6 सदस्य गिरफ्तार

  • Share
गणेश महोत्सव पर फायरिंग और मारपीट करने वाले “बैंगन गैंग” के 6 सदस्य गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/24/2025


हरिद्वार:गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं पर हमला कर फायरिंग करने वाले कुख्यात “बैंगन गैंग” के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि बीती 5 सितंबर को शिकायतकर्ता अभिषेक मेहता पुत्र राम बदन निवासी दुर्गा नगर भूपतवाला हरिद्वार द्वारा गणेश विसर्जन महोत्सव के दौरान मारपीट व फायर करने के संबंध में छह अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
उक्त प्रकरण को एसएसपी हरिद्वार द्वारा गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए।
जिस क्रम में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी और अन्य सर्विलांस की मदद से कल मंगलवार कोअभियुक्त 1.आयुश क्षेत्री(उम्र21) पुत्र गोपाल सिंह निवासी गौसाई गली निकट होली चौक खडखडी,हरिद्वार 2. जतिन ऊर्फ सूजल(उम्र18) पुत्र संजय चौहान निवासी पत्ते वाली गली थाना कोतवाली नगर हरिद्वार,3.आकाश ऊर्फ लंकेश(उम्र28) पुत्र अशोक निवासी प्राईवेट गली खडखडी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार,
4.आशीष(उम्र18) पुत्र रामवीर निवासी रामगढ खडखडी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार,5.तुषार रावत(उम्र23) पुत्र विमल सिंह निवासी नींबू का घेर नियर विष्णु घाट थाना कोतावाली नगर हरिद्वार,6.हेमन्त (उम्र22)पुत्र बाबू हल्दार निवासी पत्ते वाली गली खडखडी कोतवाली नगर हरिद्वार,
को हिल बाइपास फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 312 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किया,गैंग का सरगना जतिन उर्फ सूजल पहले भी पुलिस पर फायरिंग और रामलीला विवाद मामले में जेल जा चुका है।
Comments
comment
date
latest news
पूर्व विधायकों की अंत्येष्टि अब राजकीय सम्मान से की जाएगी, मुख्यमंत्री धामी ने सदन में की घोषणा

पूर्व विधायकों की अंत्येष्टि अब राजकीय सम्मान से की जाएगी, मुख्यमंत्री धामी ने सदन में की घोषणा