News :
शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से 32 लाख की ठगी पटेलनगर में फायरिंग करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार* बस के आगे पीछे गाड़ी चलाने पर टोकने पर गुस्साए थार चालक ने बस ड्राइवर पर चढ़ाई गाड़ी, गिरफ्तार चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में नगुण बैरियर पर एएचटीयू की सघन चेकिंग, मानव तस्करी और महिला-बाल अपराधों को लेकर बढ़ाई सतर्कता ईमानदारी से कोई समझौता नहीं हो सकता: उपराष्ट्रपति भारत का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह केले खरीदने के दौरान ठेले वाले ने ही महिला के बैग से उड़ाया गहने व नकदी का पर्स, गिरफ्तार अंकिता भण्डारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों की जमानत खारिज उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल सुधार परीक्षा परिणाम घोषित, हाईस्कूल का परिणाम 96.07% पहुंचा*

कांग्रेस को झटका,बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने भाजपा का थामा दामन

  • Share
कांग्रेस को झटका,बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने भाजपा का थामा दामन

shikhrokiawaaz.com

03/17/2024


देहरादून:- लोकसभा चुनाव 2024 आने से पूर्व कांग्रेस को उत्तराखंड से एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे है। शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण व पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद सहित हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं व केसर सिंह नेगी

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज रविवार को बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया,जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति  में भाजपा जॉइन कर ली।


उत्तराखंड की पांचों सीट पर अपनी साख मजबूत करने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस में लोकसभा चुनाव आने से पूर्व एक के बाद एक दिग्गज नेताओं के इस्तीफे से चिंता बनी हुई है। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी के द्वारा इस्तीफे देने के बाद से विजय पाल सजवाण,मालचंद,अनुकृति गुसाईं,केसर सिंह नेगी,नवल किशोर और पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल के बाद आज रविवार को टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता धन सिंह नेगी और बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़ चुके है।

कांग्रेस के इस्तीफे के बाद आज ही बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने दिल्ली ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व गढ़वाल से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अनिल बलूनी की उपस्थिति में आधिकारिक तौर पर भाजपा का दामन थाम लिया है।


Comments
comment
date
latest news
रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार से आज सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावभीनी विदाई

रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार से आज सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावभीनी विदाई