News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

गौकशी करने वाले कुख्यात को सहसपुर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

  • Share
गौकशी करने वाले कुख्यात को सहसपुर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

shikhrokiawaaz.com

02/05/2025

सहसपुर-: सेलाकुई से गौवंश की चोरी कर सहसपुर में गौवंश की हत्या करने वाले एक अभियुक्त को सहसपुर पुलिस ने आज बुधवार तड़के सुबह एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे विकासनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आज बुधवार तड़के सुबह सहसपुर पुलिस द्वारा धर्मावाला चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान चेकपोस्ट पर एक मोटरसाइकिल  सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगा। जिसपर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया तो वह तिमली के जंगल मे भागने लगा। इस दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस पर फायर झोंक दी। जिसपर पुलिस टीम ने जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त पर फायर झोंकी तो अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त को पुलिस द्वारा विकासनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मुठभेड़ की सूचना पर तड़के सुबह पुलिस कप्तान अजय सिंह ब एसपी विकासनगर रेणु लोहानी भी विकासनगर अस्पताल पहुँची जहां उनके द्वारा घायल अभियुक्त से बातचीत कर उसका हाल जाना। 

अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कालू(24) पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायल अभियुक्त सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं। अभियुक्त द्वारा थाना सेलाकुई मे एक गौवंश की चोरी कर सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त के विरुद्ध कई और मुकदमे पूर्व में भी दर्ज है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त आज जब पकड़ा गया उस समय वह एक और गौकशी को अंजाम देने अपने साथियों के पास जा रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के साथ गौतस्करी व गौवंश हत्या में शामिल उसके साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान के नेतृत्व में दून पुलिस की सघन चेकिंग जारी

पुलिस कप्तान के नेतृत्व में दून पुलिस की सघन चेकिंग जारी