News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

ईनामी गौतस्कर को एसटीएफ़ ने कलियर से दबोचा

  • Share
ईनामी गौतस्कर को एसटीएफ़ ने कलियर से दबोचा

shikhrokiawaaz.com

05/04/2025



देहरादून:- कुख्यात व ईनामी तस्करो के खिलाफ एसटीएफ़ द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही में एसटीएफ देहरादून टीम ने रायपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात 10 हज़ार ईनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ गौवंश तस्करी के 2 मुकदमे दर्ज है।

एसएसपी एसटीएफ़ नवनीत भुल्लर ने बताया कि कलीम कुरैशी(36) पुत्र अनीश कुरैशी निवासी 31 रायपुर रोड शक्ति विहार इलम चंद वाली गली निकट पानी की टंकी आधोईवाला थाना रायपुर देहरादून के खिलाफ थाना रायपुर में गौवंश तस्करी का मुकदमा दर्ज था,मामले में अभियुक्त के सभी साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। किंतु अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। लगातार फरारी काटने के चलते कप्तान देहरादून द्वारा अभियुक्त कलीम पर 10 हज़ार का ईनाम रखा गया।

अभियुक्त के ईनामी होने के चलते एसटीएफ द्वारा अभियुक्त की धरपकड़ को आपरेशन शुरू करते हुए मैन्युअल तरीके से अभियुक्त की हर छोटी बड़ी जानकारी जुटाते हुए वर्तमान में उसकी सम्भावित लोकेशन्स पर दबिश दी। किन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त को पकड़ने के क्रम में लगातार कई प्रयासों के बाद आज रविवार को एसटीएफ़ ने ईनामी अभियुक्त को आज हरिद्वार जनपद के कलियर क्षेत्र के अली अहमद की चक्की से गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त को एसटीएफ़ द्वारा थाना रायपुर पुलिस के हवाले किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2024 में गौवंश तस्करी के 2 मुकदमे दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
गणपति विसर्जन के दौरान गौला नदी में बहा युवक पुलिसे ने किया सकुशल रेस्क्यू

गणपति विसर्जन के दौरान गौला नदी में बहा युवक पुलिसे ने किया सकुशल रेस्क्यू