News :
बदलाव की तस्वीर व वादे को पूरा करने की तस्वीर 'बालेंद्र शाह' सूर्या देवभूमि चैलेंज का मुख्यमंत्री ने किया समापन, ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज़ विजेंद्र सिंह भी पहुंचे जनता दरबार में 239 शिकायतों का निस्तारण, जरूरतमंदों को त्वरित राहत *यमकेश्वर में गूंजा भक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने भागवत कथा में किया श्रद्धालुओं को संबोधित* इस बार की केदारनाथ यात्रा होगी खास- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट के जरिये केदारनाथ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का विजन प्रेमनगर थाने में महिला अपर उपनिरीक्षक व कर्मियों से बदसलूकी करने वाली महिला स्वयं से आई थी थाने, सीसीटीवी में हुआ स्पष्ट अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ* अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ गैस सिलिंडर की कालाबाज़ारी करता 1 युवक गिरफ्तार, 32 सिलिंडर बरामद माँ गंगा-यमुना विराजी अपने स्थान पर,जयघोष संग श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

17 वर्षों से वांछित चल रहा इनामी अपराधी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

  • Share
17 वर्षों से वांछित चल रहा इनामी अपराधी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/10/2025


वर्ष 2008 में रुड़की जेल से दीवार कूदकर फरार अभियुक्त को मैनुअल सूचना पर एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जाते रहते हैं इसी कड़ी में विगत 17 वर्षों से फरार एक ईनामी अपराधी को कल गुरुवार को नोएडा एसटीएफ की सूचना पर 50 हजार के इनामी अपराधी हरिसिंह उर्फ हरीश पुत्र रघुवीर निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी जनपद बागपत उत्तर प्रदेश उर्फ भारत भूषण पुत्र मामचंद निवासी डेराबस्सी SAS नगर मोहाली पंजाब को थाना रूड़की क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, जो  थाना गंगनहर में एक मुकदमे में विगत 17 वर्षो से वांछित चल रहा था, एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि जिसमें अभियुक्त हरिसिंह उर्फ हरीश द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2007 में रुड़की में मोबाइल शॉप में चोरी करने पर कुछ दिनों बाद गंगनहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रुड़की जेल भेज दिया था,कुछ दिनों बाद अभियुक्त हरिसिंह उर्फ हरीश रुड़की जेल की दीवार कूदकर भाग गया था तब से अपना नाम व पहचान छिपाकर पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में रह रहा था।
एसटीएफ टीम काफी वर्षों से इनको पकडने के लिए मैनुवल सूचना एकत्र कर रही थी एंव इनको पकडने के लिए कई राज्यों में लगातार दबिश दे रही थी। उक्त एकत्र की गयी मैनुवल सूचना के आधार पर टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता पायीं।



Comments
comment
date
latest news
टिहरी में आज से दिखेगा देश-विदेश के पैराग्लाइडर्स का रोमांच, आप भी भर सकते हैं उड़ान

टिहरी में आज से दिखेगा देश-विदेश के पैराग्लाइडर्स का रोमांच, आप भी भर सकते हैं उड़ान