News :
वर्दी में सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, इंसानियत भी… बद्रीनाथ धाम में जवानों ने पेश की सेवा की मिसाल* बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वांछित वारंटी गिरफ्तार देहरादून में फ्लैश फ्लड का ऑरेंज अलर्ट जारी 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी के संकल्प को लेकर रेखा आर्या ने उठाई 'कांवड़ यात्रा'* सावन के अंतिम सोमवार से पहले बैरासकुंड महादेव धाम पहुंचे एसपी चमोली, व्यवस्थाओं का लिया जायजा सहसपुर की महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा तिरंगा,‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिल रही नई ताकत गुमशुदा युवती को गैरसैंण पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया गुमशुदा युवती को गैरसैंण पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया कांग्रेस नेताओं के पुलिस कप्तान कार्यालय में आचरण की उत्तराखंड आईपीएस एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा,कहा यह व्यवहार स्वीकार नही गंगोत्री धाम में कांवड़ियों की भारी भीड़, उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, एसपी ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान*

दून पुलिस परिवार संग एसएसपी ने मनाई रंगों भरी होली

  • Share
दून पुलिस परिवार संग एसएसपी ने मनाई रंगों भरी होली

shikhrokiawaaz.com

03/04/2026


देहरादून:रंगों और उल्लास के पर्व होली के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस परिवार के साथ आत्मीय वातावरण में होली का त्योहार मनाया।
इस दौरान अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और पारिवारिक माहौल में खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस बल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक सशक्त परिवार है। उन्होंने कहा कि जब आमजन अपने घरों में त्योहार मना रहे होते हैं, तब पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए अपने परिवार से दूर रहकर कर्तव्य पर तैनात रहते हैं।
ऐसे में एक साथ मिलकर त्योहार मनाना आपसी एकता और मनोबल को मजबूत करता है।
उन्होंने जवानों को संदेश दिया “आप सतर्क तो आमजन सुरक्षित।” साथ ही त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने का आह्वान किया।
रंगों की मधुर छटा और आपसी भाईचारे के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस परिवार में समर्पण, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और सुदृढ़ किया।



Comments
comment
date
latest news
विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए करता है प्रेरित

विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए करता है प्रेरित