News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

एसएसपी नैनीताल ने ईंधन संरक्षण का दिया संदेश

  • Share
एसएसपी नैनीताल ने ईंधन संरक्षण का दिया संदेश

shikhrokiawaaz.com

05/14/2026


नैनीताल: वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट एवं ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल की गई।
एसएसपी नैनीताल ने स्वयं बड़े वाहनों का प्रयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय एवं क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह *ईंधन की बचत* कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। इसी क्रम में आमजन से अधिक से अधिक छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग तथा पैदल चलने की अपील की गई।

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां और जागरूकता भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। ईंधन संरक्षण न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक है बल्कि *पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा* के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नैनीताल पुलिस द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को *अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण* के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments
comment
date
latest news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन पहुँच कर किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन पहुँच कर किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण