News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर एसपी उत्तरकाशी का सघन निरीक्षण

  • Share
यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर एसपी उत्तरकाशी का सघन निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

04/29/2026


उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा-2026 के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 1.2 लाख से अधिक श्रद्धालु सुरक्षित रूप से मां यमुना और मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राड़ी टॉप, ओरछा बैंड, बड़कोट, नौगांव तथा डामटा चेकपोस्ट का दौरा कर यात्रा संचालन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की।
एसपी ने यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार बनाए रखने और हर परिस्थिति में सतर्क रहने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस एवं आपदा प्रबंधन टीमों को कंट्रोल रूम से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया।
दोबाटा यात्री पंजीकरण केंद्र के निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित विभागों को पंजीकरण एवं मेडिकल प्रक्रिया को तेज, सरल और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा, थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत, यातायात उपनिरीक्षक वीरेंद्र पंवार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि उत्तरकाशी पुलिस श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आगामी यात्रा सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ता भारत

डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ता भारत