News :
गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं की सौगात,सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास पारंपरिक वेशभूषा व स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिली कौथिग में 'सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान' के जरिये न्यायिक अधिकारी स्कूली बच्चो को उनके अधिकारों के प्रति कर रहे जागरूक उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश गंगा भोगपुर कॉलेज में पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक 04 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फ़ोन को उनके स्वामियों को लौटाया युवती पर दुष्कर्म का मुकदमा वापिस लेने का दबाव बनाता अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में 15वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम विधायक उमेश कुमार ने की इस्तीफे की घोषणा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, यूकेडी का प्रदर्शन

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता का एसपी रुद्रप्रयाग ने किया औचक निरीक्षण

  • Share
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता का एसपी रुद्रप्रयाग ने किया औचक निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

02/25/2025


रुद्रप्रयाग: पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता (थाना ऊखीमठ) का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा हाल ही में बने पुलिस चौकी के भवन का निरीक्षण कर अतिरिक्त आवश्यकताओं की डिमाण्ड किये जाने हेतु चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया।
 चौकी में रखे अभिलेखों व राजकीय सम्पत्ति को व्यवस्थित तरीके से रखने हेतु अतिरिक्त रैक मंगवाये जाने के निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि चोपता व तुंगनाथ क्षेत्र पर्यटकों के पसन्दीदा स्थलों में एक है। यहां प्रतिदिवस पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। ऐसे में उपस्थित पुलिस बल का दायित्व बनता है कि वे अपने उपस्थिति चौकी क्षेत्र में बनाये रखें। इस क्षेत्र में अत्यधिक बर्फवारी के दिनों में मार्ग बाधित होने की सूचना समय से सरहदी जनपद चमोली सहित पुलिस कन्ट्रोल रूम रुद्रप्रयाग में उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। पर्यटकों में सुरक्षा का भाव जगाने के साथ ही पर्यटक व धार्मिक स्थलों की मर्यादा भंग करने वालों के विरुद्ध "ऑपरेशन मर्यादा" के तहत कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित रिस्पांस करने के निर्देश दिये गये।
Comments
comment
date
latest news
जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान  यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 352 युवाओं के विरुद्ध कार्यवाही*

जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 352 युवाओं के विरुद्ध कार्यवाही*