News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

एसपी रुद्रप्रयाग ने रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा का किया वार्षिक निरीक्षण

  • Share
एसपी रुद्रप्रयाग ने रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा का किया वार्षिक निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

03/24/2026

रुद्रप्रयाग:जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा आज मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उक्त निरीक्षण की शुरुआत सलामी गार्द के सम्मान ग्रहण के साथ हुई, जहां गार्द का टर्नआउट और अनुशासन संतोषजनक पाया गया। इसके पश्चात पुलिस कप्तान ने आपदा प्रबंधन उपकरणों की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि सभी संसाधनों का उचित आवंटन सुनिश्चित किया जाए और खराब उपकरणों को शीघ्र प्रतिस्थापित किया जाए। साथ ही, कार्मिकों को एसडीआरएफ के माध्यम से नियमित प्रशिक्षण दिलाने पर भी बल दिया गया।
मेस, बैरक और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भोजनालय, राशन स्टोर और अभिलेखों की समीक्षा की। साफ-सफाई को लेकर संतोष व्यक्त किया गया, हालांकि भवनों की छतों पर जलभराव की समस्या के समाधान और वॉशरूम की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
कार्यालयी एवं वित्तीय अभिलेखों की जांच में सभी रजिस्टर अद्यतन पाए गए। शस्त्रागार में हथियारों का रख-रखाव उचित मिला, वहीं स्टोर निरीक्षण के दौरान अनुपयोगी सामग्री को निष्प्रयोज्य घोषित करने और उपलब्ध संसाधनों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परिवहन शाखा को वाहनों की नियमित सर्विसिंग और रिकॉर्ड अपडेट रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन के जिम, पुस्तकालय और मनोरंजन कक्ष का निरीक्षण कर उनके बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया। अनुपयोगी सामग्री हटाने और फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत आयोजित कार्मिक सम्मेलन में पुलिस कप्तान ने अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाने और खेल गतिविधियों के माध्यम से कार्मिकों की फिटनेस बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
आपसी कहा सुनी के कारण पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपसी कहा सुनी के कारण पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार