News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

पंचायत चुनाव को लेकर एसपी चमोली ने किया गोष्ठी का आयोजन

  • Share
पंचायत चुनाव को लेकर एसपी चमोली ने किया गोष्ठी का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

07/21/2025


चमोली:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आज सोमवार को पुलिस कप्तान
सर्वेश पंवार द्वारा जिला पंचायत स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में एसपी पंवार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 जनपद पुलिस के लिए एक व्यापक और संवेदनशील चुनौती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में पुलिस बल की संख्या सीमित है, बावजूद इसके पुलिस को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने का उत्तरदायित्व निभाना है,इसी के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को देखते हुए निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए ने अब तक की गई कार्यवाही पर नाराजगी व्यक्त की,उन्होंने शेष बचे समय में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख़्त निर्देश दिए।
उक्त बैठक में विवेचनात्मक गुणवत्ता में सुधार हेतु विशेष बल देते हुए,पॉस्को एक्ट,एनडीपीएस एक्ट व आईटी एक्ट से संबंधित मुकदमों की गंभीरता से विवेचना करने और समयबद्ध रूप से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा,वर्ष 2026 में प्रस्तावित नन्दा देवी राजजात यात्रा को देखते हुए थाना क्षेत्रों को अभी से योजना, निरीक्षण और समन्वय पर काम करने के निर्देश दिए। सभी प्रभारी मंदिर समितियों, ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ बैठकें कर यात्रा पड़ावों, सुरक्षा प्रबंधन, चिकित्सा सहायता, आपदा प्रबंधन एवं लॉजिस्टिक तैयारियों का प्रारंभिक खाका तैयार करने को कहा।
उक्त गोष्ठी में विशेष रूप से ऐसे मामलों की समीक्षा की गई जिनमें अभियुक्त न्यायिक हिरासत में निरुद्ध हैं और जिनका निस्तारण 60 या 90 दिनों की निर्धारित समयावधि में अनिवार्य है,आगामी माह में मानसून सत्र (गैरसैंण) में आयोजित होने के दृष्टिगत पुलिस तैयारियों की अग्रिम रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ,इसी के साथ जनपद में लंबित मालों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।एसपी महोदय ने निर्देशित किया कि थाना प्रभारी स्वयं इस अभियान में सीधा नेतृत्व करें,इस दौरान गोष्ठी में विगत माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, सीएफओ गिरीश बिष्ट,सहायक अभियोजन अधिकारी पूजा देवी,जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, स्थायी अभिसूचना इकाई ,दूरसंचार, अग्निशमन सेवा, और अन्य शाखाओं के प्रभारी अधिकारीगण व जिला शासकीय अधिवक्ता  प्रकाश भंडारी सहित जनपद के सभी शाखा प्रमुख, उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
चमोली पुलिस ने आपसी विवाद में हुए झगड़े के दो अलग-अलग मामलों में 4 लोगों किया गिरफ्तार

चमोली पुलिस ने आपसी विवाद में हुए झगड़े के दो अलग-अलग मामलों में 4 लोगों किया गिरफ्तार