News :
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने की 3 से 4 घंटे पूछताछ 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स- मेरी शुरुआत खुद से' का संदेश लेकर उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल गुजरात रवाना 19 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित एसपी चम्पावत ने साइबर सुरक्षा 2.O अभियान के तहत आमजन को बताए बचाव के उपाय राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह के कार्यकाल की सीएम धामी ने की सराहना 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सचिव ने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मामले में एसआईटी गठित दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी खास भीड़ न जुटा सकी सीजेपी, सीपी पहुँचने से पहले ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में 10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

एस एच ओ धरासू ने ली ग्राम प्रहरियों की मीटिंग

  • Share
एस एच ओ धरासू ने ली ग्राम प्रहरियों की मीटिंग

shikhrokiawaaz.com

12/05/2024



उत्तरकाशी: उत्तरकाशी की नवनियुक्त  पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार द्वारा थाना क्षेत्र में नियुक्त समस्त ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली गयी।
मीटिंग में प्रभारी निरीक्षक द्वारा उच्चाधिकारीगणों द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में दिये गये आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। ग्राम में होने वाली प्रत्येक सूचना को फोन या व्हाटसप ग्रुप के माध्यम उपलब्ध कराने के साथ ही निम्न जरुरी दिशा निर्देश दिये गये।   

• ग्राम में असमाजिक तत्व/लोगो को चिन्हित कर उनकी सूचना थाने पर देने हेतु निर्देशित किया गया ।   
• अवैध मादक पदार्थो का कारोबार/तस्करी करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।  

• यदि किसी ग्राम में अधिकांश युवा वर्ग नशे की ओर बढ रहें हो तो उसकी सूचना पुलिस को देने ताकि युवाओं की काउंसलिंग की जा सके और सम्बन्धित ग्राम में जनजगारुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा सकें।

• गांव में फड़-फेरी करने वालों की सूचना पुलिस को देने तथा किसी अनजान व्यक्ति के गांव में रहने सम्बन्धी सूचना भी पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।

• बाहर से आकर मजदूरी करने वाले एवं किरायेदार के रुप में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रुप से करवाने की हिदायत दी गयी।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों से दोगुना खर्च खेल और खिलाड़ियों पर होगा, देवभूमि को खेलभूमि के रूप में भी जानेंगे

उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों से दोगुना खर्च खेल और खिलाड़ियों पर होगा, देवभूमि को खेलभूमि के रूप में भी जानेंगे