News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

चारधाम यात्रा के दौरान घायलों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ

  • Share
चारधाम यात्रा के दौरान घायलों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ

shikhrokiawaaz.com

06/13/2024


उत्तराखण्ड: चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम चारधाम दर्शन के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बन कर उभर रही है।
बीती दिनों श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आई इलाहबाद निवासी एक महिला श्रद्धालु अल्पना गोस्वामी (उम्र 65 वर्ष) यात्रा के दौरान घोड़े से गिरने के कारण चोटिल हो गयी थी। तत्पश्चात उन्हें उपचार हेतु केदारनाथ धाम के निकट स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला श्रद्धालु का पैर फ्रेक्चर था जिस कारण उन्हें हायर सेंटर भेजा जाना नितांत आवश्यक हो गया। 

जिस क्रम में आज सेक्टर मजिस्ट्रेट, केदारनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि उक्त महिला को अस्पताल से हेलीपैड ले जाया जाना है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह तत्काल विवेकानंद अस्पताल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा विवेकानंद अस्पताल में पहुंचकर उक्त महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से हेलीपैड तक पहुँचाकर हायर सेंटर भिजवाया गया। 

वहीं दूसरी ओर गंगोत्री धाम में अहमदाबाद, गुजरात से आई एक महिला श्रद्धालु नैना बेन, (उम्र- 48 वर्ष) मंदिर परिसर में दर्शन हेतु लाइन में लगी हुई थी। सांस लेने में तकलीफ होने के चलते ऑक्सीजन लेवल डाउन होने के कारण मूर्छित होकर नीचे गिर गयी। मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ जवानों द्वारा बिना देरी किये पहले पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर से महिला को ऑक्सीजन दी जिसके बाद स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
Comments
comment
date
latest news
कप्तान श्वेता ने लिया कांवड़ यात्रा की तैयारियां का जायज़ा

कप्तान श्वेता ने लिया कांवड़ यात्रा की तैयारियां का जायज़ा