News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

54 लाख का गबन करने वाला ग्रामीण बैंक का कैशियर गिरफ्तार

  • Share
54 लाख का गबन करने वाला ग्रामीण बैंक का कैशियर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/03/2026


टिहरी-: जिस भरोसे के नाम पर आम आदमी अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई धीरे धीरे करके बैंक में जमा करे और जब उसे पता चले कि उसकी पैसों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिसके हाथों में थी वही उन पैसों को डकार जाए तो आम आदमी के लिए ठगे जाने की स्थिति ही तो होगी।टिहरी गढ़वाल अन्तर्गत ऐसे ही एक मामले में टिहरी पुलिस द्वारा बैंक में आम जनता की कमाई के लगभग 54 लाख रुपये गबन करने वाले बैंक कैशियर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा अपने व अपने रिश्तेदारों के खातों में सभी रकम डाली गई थी।




बीती 30 जून को उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, शाखा कमांद के शाखा प्रबंधक द्वारा थाना छाम में ई-एफआईआर के माध्यम से लगभग 54 लाख के गबन की सूचना दी थी। बैंक की आंतरिक ऑडिट एवं जांच समिति की जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि तत्कालीन कैशियर अभिलाष शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अनेक खाताधारकों के खातों से फर्जी हस्ताक्षरों एवं फर्जी निकासी वाउचरों के माध्यम से अवैध रूप से धनराशि निकाली।


सूचना के आधार पर थाना छाम पर मु0अ0सं0-17/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया व पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई।


पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने मामले की जांच को एक स्पेशल टीम गठित की। टीम ने बैंक अभिलेखों, खाताधारकों के बैंक स्टेटमेंट, निकासी वाउचरों, वित्तीय लेन-देन तथा दस्तावेजी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण कर मजबूत साक्ष्य संकलित किए।


जांच के दौरान स्पेशल टीम ने पाया कि गबन की गई धनराशि का एक हिस्सा अभियुक्त द्वारा अपने व अपने रिश्तेदारों के खातों में डाली है। जिसके सम्बंध में पुलिस टीम ने अभी सबूत एकत्रित किये। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने के उपरान्त कल गुरुवार को टिहरी पुलिस टीम ने देहरादून में दबिश देते हुए अभियुक्त अभिलाष शर्मा पुत्र विजय शर्मा

निवासी– शक्ति कॉलोनी, प्रेमनगर रोड, बड़ोवाला, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून को उसके निवास स्थान से विधिक प्रक्रिया के अनुरूप गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस द्वारा अभियुक्त से इस प्रकरण में गबन की संपूर्ण धनराशि, फंड फ्लो, अन्य बैंक खातों में हुए अंतरण तथा संभावित अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।


Comments
comment
date
latest news
चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर बदमाश आए दून पुलिस की गिरफ्त में

चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 02 शातिर बदमाश आए दून पुलिस की गिरफ्त में