News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

रुद्रप्रयाग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

  • Share
रुद्रप्रयाग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

shikhrokiawaaz.com

01/21/2025


रूद्रप्रयाग-: आगामी गुरुवार को होने वाले नगर निकाय चुनावो के मद्देनजर रुद्रप्रयाग में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए रुद्रप्रयाग पुलिस बल द्वारा मतदान स्थलों से लेकर स्ट्रांग रूम में भारी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। वहीं आम जनता भयमुक्त होकर अपने मत का सही इस्तेमाल करे व चुनावो को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यवधान को पनपने न दे इसके लिए आज मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर तथा पुलिस उपाधीक्षक रविकान्त सेमवाल के नेतृत्व में कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कस्बा गुलाबराय, भाणाधार तथा कस्बा रुद्रप्रयाग में केदारनाथ तिराहे तक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आम जनमानस से आगामी नगर निकाय चुनाव के दौरान किसी राजनैतिक पार्टी के दबाव में आये बिना, अधिक से अधिक एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई तथा जनता को पारदर्शी, भयमुक्त उपचुनाव तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।


फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम जनता से आवाहन किया कि वह निर्भीक होकर मतदान जरूर करें व मतदान महादान में भाग लेकर लोकतंत्र को बनाये रखे।

Comments
comment
date
latest news
सट्टा एवं ताश के खेल में हार जीत पर हुए विवाद में गई युवक की जान

सट्टा एवं ताश के खेल में हार जीत पर हुए विवाद में गई युवक की जान