News :
पार्सल वापिसी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार पार्सल वापिसी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार युवक को रोक उससे मारपीट,अगवा कर 5 हज़ार लूटने वाला 1 गिरफ्तार बंगाल में बड़े बदलाव की पड़ चुकी है नींव! नवनियुक्त ज़िलाधिकारी आशीष चौहान ने बताई अपनी कार्य प्राथमिकता डीएम ने संभाला पदभार, जनता मिलन में 115 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश* नशा तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, कुल 13.08 ग्राम स्मैक बरामद बकरीद को शांतिपूर्वक बनाये रखने को सभी थाना पुलिस टीम ने बुलाई पीस कमिटी बैठक बकरीद को शांतिपूर्वक बनाये रखने को सभी थाना पुलिस टीम ने बुलाई पीस कमिटी बैठक जानकीचट्टी में कैंप कर यात्रा व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का एसपी उत्तरकाशी ने किया निरीक्षण

गांव-गांव पहुंच रही रुद्रप्रयाग पुलिस,“अभियान प्रहरी पड़ाव” से बढ़ रहा जनता-पुलिस का भरोसा

  • Share
गांव-गांव पहुंच रही रुद्रप्रयाग पुलिस,“अभियान प्रहरी पड़ाव” से बढ़ रहा जनता-पुलिस का भरोसा

shikhrokiawaaz.com

03/09/2026


रुद्रप्रयाग:जनपद में पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया “अभियान प्रहरी पड़ाव” लगातार प्रभावी साबित हो रहा है।
पुलिस कप्तान नीहारिका तोमर की पहल पर चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस टीमें गांव-गांव पहुंचकर रात्रि चौपाल आयोजित कर रही हैं और वहीं रुककर ग्रामीणों से सीधा संवाद भी कर रही हैं।
2 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के पहले सप्ताह में अब तक पुलिस टीमों ने 13 गांवों में रात्रि प्रवास और चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया। अभियान का पहला चरण 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिसमें जनपद के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया जा रहा है।
रविवार 8 मार्च को अभियान के सातवें दिन पुलिस ने चौकी फाटा क्षेत्र के मैखण्डा और चौकी बसुकेदार के बष्टी गांव में रात्रि चौपाल आयोजित की।
उक्त कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस से खुलकर बातचीत की। ग्रामीणों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि इस पहल को स्थानीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
चौपाल के दौरान पुलिस टीमों ने ग्रामीणों को महिला और बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशा मुक्त समाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को 1098 हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा से जुड़े मोबाइल एप की उपयोगिता समझाई गई। साथ ही घरेलू हिंसा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने की अपील भी की गई।
डिजिटल अपराधों से बचाव के लिए प्रत्येक क्षेत्र में एक “साइबर मित्र” नामित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने गांवों के मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी। इसके साथ ही पुरानी ग्राम सुरक्षा समितियों को फिर से सक्रिय करने और ग्राम चौकीदारों की भूमिका को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
रात्रि प्रवास के दौरान पुलिस अधिकारी ग्रामीणों के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और बुजुर्गों का हालचाल भी ले रहे हैं, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और अपनापन बढ़ रहा है।
इस बीच पुलिस कप्तान ने अभियान के दूसरे सप्ताह के लिए 14 गांवों में चौपाल और रात्रि प्रवास का रोस्टर जारी किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक गांव में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी भी चौपाल की अध्यक्षता करेंगे और ग्रामीणों के साथ रात्रि प्रवास करेंगे।
इस तरह “अभियान प्रहरी पड़ाव” के माध्यम से रुद्रप्रयाग पुलिस गांव-गांव पहुंचकर सुरक्षा के साथ-साथ भरोसे की मजबूत कड़ी भी बना रही है।



Comments
comment
date
latest news
पहली बार यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी, दो बार ट्रायल में हो चुकी सफल लैंडिंग

पहली बार यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी, दो बार ट्रायल में हो चुकी सफल लैंडिंग