News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

शराब तस्करी में संलिप्त 05 नेपाली महिलाओं को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
शराब तस्करी में संलिप्त 05 नेपाली महिलाओं को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/14/2024



रुद्रप्रयाग:जनपद में चल रही केदारनाथ यात्रा को देखते हुए अवैध शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध जनपद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।जिस क्रम में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने पांच अलग-अलग प्रकरणों में पांच नेपाली महिलाओं को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार महिला शराब तस्कर आशा सिंह, पत्नी राजू सिंह, निवासी ग्राम देहलेख, वार्ड नं0 5, जिला दहलेख, कर्णाली प्रदेश, नेपाल,हाल निवास- विजयनगर पुल पार, थाना अगस्त्यमुनि,को 14 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया।
वही दूसरी घटना में महिला शराब तस्कर संध्या शाह, पत्नी राज बहादुर मल्ला, निवासी पांखा वार्ड नं. 10, जिला कालीकोट, नेपाल, हाल निवासी सांई होटल गंगानगर, थाना अगस्त्यमुनि,14 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया।
अगस्तमुनि पुलिस द्वारा तीसरी शराब तस्कर महिला गंगा देवी, पत्नी वीर बहादुर, निवासी डोल्पा, जिला डोल्पा, नेपाल हाल निवासी सिल्ला, विजयनगर पुल पार को भी 14 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में दो अन्य शराब तस्कर गौरा देवी, पत्नी रामप्रसाद, निवासी ग्राम कार्की वार्ड नं. 07  जिला कालीकोट, नेपाल हाल निवासी अमरापुरी, थाना अगस्त्यमुनि,14 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ व तारा देवी, पत्नी राजेश थापा, जिला कालीकोट, नेपाल निवासी अमरापुरी, सिल्ला बामणगांव, थाना अगस्त्यमुनि, को भी 14 बोतल मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया।
अब तक जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से प्रचलित यात्रा काल में कुल 36 मुकदमे दर्ज कर 43 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए 960 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, बरामद शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 5.8 लाख है।
वहीं दूसरी ओर गौरीकुण्ड में रह रहे नेपालियों के डेरे में गौरीकुण्ड पुलिस की छापेमारी निरन्तर जारी है।गौरी गांव जाने वाले मार्ग पर रह रहे नेपालियों के डेरे पर चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड कुलेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी में तकरीबन 100 लीटर छंग एवं छंग बनाने में प्रयुक्त होने वाले पदार्थ को बरामद कर नष्ट करते हुए छंग बनाने वाले नेपाली मूल के दो व्यक्तियों 1.तूल बहादुर पुत्र गंग बहादुर निवासी नेपाल हाल गौरीकुण्ड, व 2.सुभाष मगर पुत्र ज्योति मगर, निवासी नेपाल हाल निवासी गौरीकुंड, के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 2 हजार का जुर्माना वसूलते हुए सख्त हिदायत दी गयी है।
Comments
comment
date
latest news
पार्किंग को लेकर 4 निहंगो ने स्थानियो पर तलवारों से किया हमला, गिरफ्तार

पार्किंग को लेकर 4 निहंगो ने स्थानियो पर तलवारों से किया हमला, गिरफ्तार