News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

हर स्तर पर अतिथि देवो भवः को साकार कर रही है रुद्रप्रयाग पुलिस

  • Share
हर स्तर पर अतिथि देवो भवः को साकार कर रही है रुद्रप्रयाग पुलिस

shikhrokiawaaz.com

05/30/2024


रुद्रप्रयाग-: केदारनाथ धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सहायता के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अग्रिम स्तर पर मित्रता, सेवा व सुरक्षा का भाव प्रदर्शित किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सहायता व मार्गदर्शन के लिए पर्यटन पुलिस की तैनाती की गयी है,जिनके द्वारा निरंतर यात्रियों को मार्गदर्शन व सहायता की जा रही है। 

रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा के लिए कर्तव्यपथ पर निरंतर प्रतिबद्ध रहने के साथ ही अतिथि देवो भवः की भावना को सर्वोपरि रखते हुए पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों के साथ खासकर बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों की सहायता, यात्रा रूट, पर्यटन स्थलों की जानकारी प्रदान की जा रही है।

रुद्रप्रयाग पर्यटन पुलिस द्वारा पर्यटन केन्द्रों पर तैनात रहते हुए श्रद्धालुओं को यात्रा सम्बन्धी जानकारी के ब्रॉशर दिये जा रहे हैं, तथा उनको जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए यात्रा मार्ग पर अपने साथ गर्म कपड़े, बरसाती, जैकेट, जरूरी दवाईयां इत्यादि साथ में रखने की जानकारी दी जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाहों के बीच मीडिया विश्वसनीयता को सुदृढ़ करने पर चर्चा

सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाहों के बीच मीडिया विश्वसनीयता को सुदृढ़ करने पर चर्चा