News :
1.50 किलो चरस संग 2 तस्कर गिरफ्तार विश्व ओजोन दिवस: धरती की सुरक्षा कवच को बचाने का संकल्प केंद्र के आतंकियों के खिलाफ 'प्रहार' को प्रदेश में धरातल पर उतारने पर पुलिस दे बल:डीजीपी 122.14 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार आख़िर क्यों गणेश चतुर्थी के दिन चाँद देखना होता है निषेध उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, देहरादून को मिले नए एसपी सिटी और एसपी देहात महिला संग गांजा तस्करी करता डांस टीचर गिरफ्तार,5 किलो गांजा बरामद समाधान दिवस में 102 शिकायतें, ठगी से लेकर जमीन विवाद तक पहुंचे मामले अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार

रुड़की पुलिस ने शुरू किया- 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान

  • Share
रुड़की पुलिस ने शुरू किया- 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान

shikhrokiawaaz.com

10/11/2025


रुड़की-: यातायात के प्रति आम जनता को जागरूक करने को रुड़की पुलिस द्वारा नया अभियान 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' शुरू किया गया है,जिसके तहत रुड़की में अब बिन हेलमेट के किसी को पेट्रोल नही दिया जाएगा।


आज शनिवार को एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, एआरटीओ कृष्ण पलड़िया व ट्रैफिक इंस्पेक्टर संदीप सिंह नेगी द्वारा गणेशपुर के शिखा पेट्रोल पंप से 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' की शुरुआत करते हुए पेट्रोल पंप में आने वाले लोगो को अभियान की जानकारी दी व हेलमेट और यातायात नियमो की जीवन मे अनिवार्यता बताई।


पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार द्वारा बताया गया कि आम जनता को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को व उनके जीवन को सुरक्षित बनाये रखने को यातायात पुलिस की कोशिशों के क्रम में पुलिस द्वारा रुड़की व हरिद्वार शहर में ऐसे अभियान निरंतर लांच किए जाएंगे।


परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने सन्देश देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल/डीज़ल/सीएनजी सेवा नहीं दी जायेगी।


यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर‐मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।





Comments
comment
date
latest news
प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन