News :
देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार* यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा

कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा का मजबूत इंतजाम, जगह-जगह लगे दिशा-सूचक साइन बोर्ड*

  • Share
कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा का मजबूत इंतजाम, जगह-जगह लगे दिशा-सूचक साइन बोर्ड*

shikhrokiawaaz.com

08/03/2026


कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्गों एवं विभिन्न लिंक मार्गों पर सूचना एवं जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आवश्यकतानुसार संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षात्मक साइन बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं, ताकि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन साइन बोर्डों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सही दिशा, दूरी, प्रमुख स्थलों, आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा संबंधी सावधानियों तथा यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी मिल सकेगी। यात्रा के दौरान कई बार श्रद्धालु लिंक मार्गों पर मुड़कर अपने निर्धारित मार्ग से भटक जाते हैं। इसे देखते हुए ऐसे स्थानों पर विशेष दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं, जहां भ्रम की स्थिति बनने की संभावना रहती है।

इसके अलावा गंगा तट के खतरनाक घाटों, गहरे पानी वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले स्थानों पर चेतावनी एवं सावधानी संबंधी साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक शिवभक्त सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा पूरी कर सके। यात्रा मार्गों पर तैनात पुलिस बल के साथ-साथ ये सूचना बोर्ड भी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Comments
comment
date
latest news
समान नागरिक संहिता से सामाजिक समानता को मिली नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समानता को मिली नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी