News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

14 कछुवों की तस्करी करते ऋषिकेश का दम्पति गिरफ्तार

  • Share
14 कछुवों की तस्करी करते ऋषिकेश का दम्पति गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/06/2025


रायवाला-: नजीबाबाद से अवैध रूप से 14 कछुवों की तस्करी कर देहरादून के ऋषिकेश में महंगे दामों पर बेचने लाने वाले ऋषिकेश निवासी एक दंपत्ति को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीती गुरूवार सुबह रायवाला पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला कोतवाली के गेट के सामने ऋषिकेश जाने वाली सड़क पर एक लाल रंग के केयूवी 100 गाड़ी को रोककर चैक किया तो पुलिस ने गाड़ी की डिग्गी से संरक्षित प्रजाती के 14 छोटे-बडे कछुए बरामद किये। 
गाड़ी में सवार दंपत्ति  बेताबनाथ(35) पुत्र स्व0 रोशन नाथ व उसकी पत्नी बरखा पत्नी बेताब नाथ निवासीगण- काले की ढाल सपेरा बस्ती ऋषिकेश जिला देहरादून से उन कछुवों के बारे में पूछताछ किया तो दंपत्ति कोई जवाब नही दे पाया व उस विषय मे कोई वैद्य कागज़ भी नही दिखा पाए।

पुलिस के अनुसार बेताबनाथ कबाडी का काम करता है तथा उक्त कछुओं को उन्होने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था, जिन्हें वह तस्करी कर अपने घर काले की ढाल ऋषिकेश ला रहे थे। अभियुक्त उक्त कछुओं को स्थानीय खरीदारों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। 

पुलिस द्वारा दंपत्ति को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
Comments
comment
date
latest news
अब नहीं बचेगा कोई ड्रग सौदागर: आईजी कुमायूँ

अब नहीं बचेगा कोई ड्रग सौदागर: आईजी कुमायूँ