News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

इनामी हिस्ट्रीशीटर चढ़ा उत्तराखंड एसटीएफ के हत्थे

  • Share
इनामी हिस्ट्रीशीटर चढ़ा उत्तराखंड एसटीएफ के हत्थे

shikhrokiawaaz.com

04/04/2024


हरिद्वार: एस०एस०पी० एसटीएफ की मुहीम से टारगेट इनामी हिस्ट्रीशीटर आपसी गेंगवार का दूसरा सदस्य चढ़ा उत्तराखंड एसटीएफ के हत्थे।
फरार इनामी अभियुक्त जो मूल रूप से हरिद्वार का रहने वाला है अपनी पहचान छिपाकर पुरकाजी मुजफ्फरनगर क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामी अपराधी के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी अभियुक्त रोहित राणा के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर व गंगनहर   में कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त रोहित राणा के विरूद्ध करीब  07 अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त थाना भगवानपुर से शातिर हिस्ट्रीशीटर भी है। अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बीते माह 11मार्च को  दूसरे पक्ष पर फायर किये गये थे जिसमें गौतम नाम का युवक घायल हो गया था जिस सम्बन्ध में थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार में अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु0अ0सं0-175/2024 धारा 307/147/148/149/504/506 भादवि पंजीकृत हुआ था। उक्त अभियोग में वांछित हिस्टीशीटर अभिo रोहित राणा रोहित राणा पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम करौदी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार (उम्र 27 वर्ष)
अपनी गिरफतारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था और अभियुक्त के ऊपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा 25000/- रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। अभियुक्त काफी शातिर किस्म का अपराधी है और अपने फोन का उपयोग भी नही कर रहा था। एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा मैन्युअल सूचनाओं के आधार पर इसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। जिसके फलस्वरुप उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम द्वारा वांछित ईनामी अभियुक्त को कल शाम को थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर यूपी  क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
आपदा से जूझ रही बहनों ने पौड़ी पुलिस और एसडीआरएफ जवानों को राखी बांधकर माना अपना ‘रक्षक भाई

आपदा से जूझ रही बहनों ने पौड़ी पुलिस और एसडीआरएफ जवानों को राखी बांधकर माना अपना ‘रक्षक भाई