News :
13 साल की बेटी की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव, पिता और साथी गिरफ्तार पुलिस ने सीनियर सिटीज़नो की शिकायतों का लिया संज्ञान, 21 मॉडिफाइड बुलेट समेत 3 चोपहिया सीज "किंग ऑफ उत्तराखंड" के हाथों में पड़ी दून पुलिस की हथकडी, साथी संग गिरफ्तार शनिवार देर रात दून पुलिस ने पटेलनगर-प्रेमनगर के हॉस्टल, पीजी में की चेकिंग रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर मंदिर में विधि-विधान से हुई श्री राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा जब बच्चों की ज़िद के आगे मां-बाप हार जाते हैं.. मोबाइल के दौर की बदलती पीढ़ी आपरेशन नाईट स्ट्राइक: देर रात अभियान में दून पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 15 वाहन चालकों पर की स्ट्राइक शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 फरार बदमाश भी गिरफ्तार नकली दवाईयों का निर्माण, बिक्री करने वाला सरगना बिजनौर से गिरफ्तार नर्सिंग अधिकारी से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला पिथौरागढ़ से गिरफ्तार

पृथ्वी को पुनर्जीवित करें वादे से.........

  • Share
पृथ्वी को पुनर्जीवित करें वादे से.........

shikhrokiawaaz.com

04/22/2026

अर्जुन सिंह भण्डारी



देखो क्या हो गया है मेरी धरती को आज,
फूलों का बगीचा था जहां, खेत खलिहानों में फसलें थी जहां वहाँ आज गगनचुंबी इमारतें है,
जंगल थे जहां वहां औद्योगिकी है आज,
हरियाली के नाम पर आज आसमान में काला धुंआ है,
साफ हवा में हज़ारों अवांछित कणो का जहर घुला है।।

हर दिन हजारों पेड़ हम खुद से काटते है,
फिर क्यों अब शुद्ध हवा बची नही, का दुखड़ा रोते है,
जावनरों का घर हमने ही तो अपने हाथों से काटा था, अपने लिए महंगे सामानों को घरो में शोक से सजाने को पेड़ो को चीरा था,
शहर से दूर शांत आबोहवा में रहने को जानवरो के घरों को उजाडा था,
फिर क्यों आज हम विलुप्त प्रजाति पर चिंता व्यक्त करते है,
क्यों जनवरो के हमारे बीच आने पर डरते है।।


शहर में आज धुआं ही धुआं है,
सांस लेने में दम घुटता है,
प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है,
निवाराण को हर वर्ष मंथन होता है,
पर दूसरे ही छोर पर देश को प्रगति देने को 'विकास के नाम पर दोहन' का क्रम दोहराया जाता है।।

आज हम ग्रीन, क्लीन, एनवायरनमेंट का नारा देते है,
साईकल पर पुनः चलते है- का प्रचार करते है,
क्यों न हम प्रकृति को वापिस करे जो उससे लिया है,
हर दिन एक पौधा लगाए अपनो के नाम का, 
पृथ्वी को संरक्षित करें उन्ही अपनो के लिए,
सिर्फ शब्दो मे नही, हरि भरी एक धरती को पुनर्जीवित करें अपने वादे से।।
Comments
comment
date
latest news
खुलेआम सड़को पर जाम छलकाते 30 शराबी पकड़े

खुलेआम सड़को पर जाम छलकाते 30 शराबी पकड़े