News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

ओएनजीसी के रिटायर्ड इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या

  • Share
ओएनजीसी के रिटायर्ड इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या

shikhrokiawaaz.com

12/10/2024


देहरादून-: राजधानी के पॉश एरिया बसंत विहार अंतर्गत अलकनंदा एन्क्लेव में कल देर रात ओएनजीसी से रिटायर्ड एक इंजीनियर की अज्ञात हत्यारो ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की पत्नी की 5 साल पहले मृत्यु हो चुकी थी व वह घर मे अकेले रहते थे।

कल सोमवार रात को थाना बसन्त विहार को सूचना मिली कि अलकनंदा एंक्लेव में स्थित एक घर से एक बुजुर्ग व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज आ रही है।  उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पुलिस टीम को  एक घर मे अशोक कुमार गर्ग(75) बाथरूम में लहूलुहान जमीन परगिरे हुए मिले, जिनके पेट पर गहरे घाव किये गए थे। पुलिस उन्हें तुरंत अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा मौके पर फॉरेंसिक टीम की मदद से सभी साक्ष्य जुटाए गए है व आसपास के लोगो से घटना के सम्बंध में जानकारी जुटाई गई है। आसपास के लोगो ने मृतक के अच्छे व हँसमुख होने की जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को घर मे टेबल पर तीन चाय के कप व बिस्कुट मिले है,संभवतः वारदात से पहले घर मे जो लोग थे उन्होंने ही बुजुर्ग की हत्या की है। घटना की सूचना पर पुलिस कप्तान अजय सिंह, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी कल देर रात ही मौके पर पहुँच गए थे व उन्होंने घटनास्थल का जायज़ा लिया था।
Comments
comment
date
latest news
गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा डीएम सविन बंसल को रियल हीरो’ की उपाधि दी

गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा डीएम सविन बंसल को रियल हीरो’ की उपाधि दी