News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मशहूर फुटबॉल कोच को मिलेगा इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड 2025

  • Share
मशहूर फुटबॉल कोच को मिलेगा इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड 2025

shikhrokiawaaz.com

11/19/2025


भारत सरकार की फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिकी) द्वारा आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इंडियन स्पोर्ट्स अवार्ड 2025 के लिए डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत को विशेष अतिथि एवं सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी और इंटरनेशनल कोच रह चुके डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत का यह सम्मान उनकी 27 वर्षों की निरंतर मेहनत, समर्पण और खेल को समर्पित तपस्या का परिणाम है। खेल विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें अब तक देश के विभिन्न राज्यों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
वर्ष 2014 में भी फीकी ने डॉ. रावत को फीफा द्वारा आयोजित वर्ल्ड सॉकर कॉन्फ्रेंस में भारतीय प्रतिनिधि के रूप में मैनचेस्टर (लंदन) भेजा था, जहाँ उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया था। वर्षों बाद एक बार फिर फीकी ने उनके खेल योगदान और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में देशभर से खेल जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व एवं खेल प्रेमी शामिल होंगे।
निमंत्रण प्राप्त होने पर डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने फीकी के सभी अधिकारियों और सदस्यों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “जब तक जीवन है, खेल के विकास और युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करता रहूँगा।”
Comments
comment
date
latest news
डीबीएस के छात्रों ने खुद के बनाये ब्रांड का लगाया स्टाल,सीखे मार्केटिंग के गुर

डीबीएस के छात्रों ने खुद के बनाये ब्रांड का लगाया स्टाल,सीखे मार्केटिंग के गुर