News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

रायपुर फायरिंग कांड में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार*

  • Share
रायपुर फायरिंग कांड में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

07/13/2026


देहरादून:जनपद पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में शामिल एक अन्य 15 हजार के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
जानकारी के अनुसार, बीती 3 जुलाई की रात रायपुर क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर शराब के ठेके के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान कुछ हमलावर मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर दी। गोलीबारी में नवीन राणा के कंधे पर गोली लगी, जबकि वहां से गुजर रहे कमेंद्र शर्मा के पैर में भी गोली लगने से वह घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर रायपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल उर्फ कपिल का नाम भी सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर ₹15 हजार का इनाम भी घोषित किया गया।
लगातार की जा रही सुरागरसी और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कल रविवार
ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल उर्फ कपिल, पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम मंडौरी, थाना नेहटौर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश को रायपुर स्थित सिक्यूआई क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर किया।अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी तमंचा भी बरामद किया गया।
Comments
comment
date
latest news
तरनतारण से आये निहंगो के जत्थे ने हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्था को सराहा

तरनतारण से आये निहंगो के जत्थे ने हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्था को सराहा