News :
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत 3 पदों पर की जीत हासिल सुपारी किलर जैकी व उसके 2 साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुक़दमा दर्ज सार्वजनिक जगह झगड़ा करने वाले 5 युवक गिरफ्तार बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी जांच, 48 मार्गों का निरीक्षण करेगा प्रशासन 55 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, पंजाब से एक साइबर आरोपी गिरफ्तार* कालिंदी खाल में एसडीआरएफ का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 19 ट्रेकर्स सकुशल निकाले गए एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी जांच, 48 मार्गों का निरीक्षण करेगा प्रशासन

  • Share
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी जांच, 48 मार्गों का निरीक्षण करेगा प्रशासन

shikhrokiawaaz.com

09/29/2026

देहरादून:मानसून के दौरान हुई बारिश से देहरादून की सड़कों को हुए नुकसान और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर आंतरिक सड़कों तक की स्थिति का आकलन करने के लिए 48 मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी अपने निर्धारित मार्गों पर गड्ढों, क्षतिग्रस्त हिस्सों और मरम्मत की आवश्यकता वाले स्थानों को चिह्नित करेंगे। इसके बाद संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढों को भरने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य बारिश से प्रभावित सड़कों को दुरुस्त कर आमजन के लिए आवागमन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।
निरीक्षण के लिए निर्धारित मार्गों में देहरादून-मसूरी मार्ग, राजपुर रोड, हरिद्वार बाईपास, कांवली रोड, बल्लीवाला चौक से आईएसबीटी, मातावाला से कारगी चौक, निरंजनपुर से रिमला बाईपास, पटेलनगर, नेहरू रोड, धर्मपुर, रायपुर, सहस्रधारा रोड, जाखन, चकराता रोड, क्लेमेंटटाउन और प्रेमनगर समेत शहर के कई प्रमुख एवं आंतरिक मार्ग शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति का विस्तृत आकलन कर क्षतिग्रस्त स्थानों की सूची तैयार की जाए। साथ ही, संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूरा कराने पर ध्यान दिया जाए।
प्रशासन ने सभी नामित अधिकारियों को दो दिन के भीतर अपने-अपने निर्धारित मार्गों की निरीक्षण रिपोर्ट फोटो सहित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), देहरादून को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मानसून के बाद सड़कों की स्थिति का आकलन कर मरम्मत की प्रक्रिया तेज करने की इस पहल से शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Comments
comment
date
latest news
पहाड़ी लोगो पर अभद्र टिप्पणी करने वाला ईनामी जतिन दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पहाड़ी लोगो पर अभद्र टिप्पणी करने वाला ईनामी जतिन दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार