News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

पंजाब का वांछित ड्रग्स और हथियार तस्कर बाजपुर से गिरफ्तार

  • Share
पंजाब का वांछित ड्रग्स और हथियार तस्कर बाजपुर से गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/15/2026


उत्तराखण्ड में बाहरी राज्यों के फरार अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है।
एसटीएफ उत्तराखण्ड, पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के बाजपुर के केशवनगर क्षेत्र में छापेमारी कर पंजाब के वांछित अपराधी ईशानप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी के एक गंभीर मामले में फरार चल रहा था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था।
गिरफ्तार आरोपी ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी गली नंबर-1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी (पंजाब) का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार 23 मई को अमृतसर में एएनटीएफ और बीएसएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान आरोपी के घर पर छापा मारा गया था। कार्रवाई के दौरान ईशानप्रीत सिंह मकान की छत से छलांग लगाकर फरार हो गया था। तलाशी में उसके घर से 12 अवैध पिस्टल, 20 मैगजीन और लगभग 900 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। बरामद हथियारों में तीन बरेटा पिस्टल, तीन जिगाना पिस्टल तथा छह मेड-इन-चाइना पिस्टल शामिल थीं।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पास मिले हथियार और मादक पदार्थ पाकिस्तान सीमा पार से ड्रोन के जरिए पहुंचाए गए थे।
घटना के बाद पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान उत्तराखण्ड एसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपी बाजपुर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर गठित संयुक्त टीम ने केशवनगर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि उत्तराखण्ड में शरण लेने वाले बाहरी राज्यों के अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। राज्य में किसी भी अपराधी या गैंगस्टर को पनाह नहीं लेने दी जाएगी। 
Comments
comment
date
latest news
गदरपुर में गोकशी और पुलिस पर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद फरार आरोपी मोइन कुरैशी गिरफ्तार*

गदरपुर में गोकशी और पुलिस पर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद फरार आरोपी मोइन कुरैशी गिरफ्तार*