News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, 2 अभियुक्त गिरफ्तार,3 युवतियां रेस्क्यू

  • Share
स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, 2 अभियुक्त गिरफ्तार,3 युवतियां रेस्क्यू

shikhrokiawaaz.com

05/14/2026


देहरादून-: कैंट कोतवाली अंतर्गत किशन नगर एक्सटेंशन स्थित एक प्लेग्रुप स्कूल के पीछे बने कमरों में लंबे समय से संचालित हो रहे अनैतिक देह व्यापार का कल बुधवार को दून पुलिस ने 

भंडाफोड़ कर मौके पर छापेमारी कर 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया व 3 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पकड़े गए पुरुष राजस्थान के है। 



पुलिस कप्तान को कैंट अंतर्गत किशन नगर एक्सटेंशन में देह व्यापार चलने का इनपुट मिल रहा था। मामले की सूचना मिलने पर सीओ सिटी स्वप्निल द्वारा कल बुधवार को एएचटीयू व कैंट पुलिस की एक टीम गठित कर किशन नगर एक्सटेंशन में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो वहाँ स्थित एक प्लेग्रुप स्कूल के पीछे बने कमरों में संचालित हो रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ। मौके पर पुलिस ने 3 महिलाओं व 1 पुरुष को आपत्तिजनक स्थिती में पकड़ा। पुलिस ने मौके से 

2 अभियुक्तो 1- आशीष कुमार पाण्डे(42) पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान, व  2- जंग बहादुर(50)  पुत्र खड़ग सिंह निवासी डी-22 नारायण सिंह सर्किल जनता कॉलोनी, जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार कर तीनों महिलाओं को रेस्क्यू किया।पुलिस ने मौके से शराब की बोतल व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। मौके पर पुलिस की मिली स्विफ्ट वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया। तीनो महिलाओं में से एक महिला मेरठ, एक फरीदाबाद की है। 


पूछताछ में अभियुक्त आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे के पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त आशीष द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस को युवतियो के रेट लिस्ट लिखी डायरी भी बरामद हुई है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कैण्ट पर धारा- 03/04/05/06/07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 


Comments
comment
date
latest news
योग.....

योग.....