News :
उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता पर सरकार का जोर किराये के मकान में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, सरगना समेत 4 महिला गिरफ्तार 114 ग्राम हेरोइन के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार नाबालिक युवती को भगा कर ले गया 2 साल से फरार युवक हरियाणा से गिरफ्तार राजपुर की सड़कों पर तमंचा लहराते 3 युवक का दून पुलिस ने निकाला खुमार, गिरफ्तार एसडीआरएफ ने रचा इतिहास, ISO सर्टिफिकेट हासिल करने वाला पहला दल बना एसडीआरएफ नशामुक्त उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री धामी ने किया वॉकथॉन का शुभारंभ 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा शातिर ईनामी चोर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार इंदिरा गांधी क्षेत्रीय केंद्र देहरादून में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न किडनी के इलाज में मदद का झांसा देकर महिला के बैंक खाते को बनाया साइबर ठगी का हथियार

किराये के मकान में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, सरगना समेत 4 महिला गिरफ्तार

  • Share
किराये के मकान में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, सरगना समेत 4 महिला गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/23/2026


देहरादून-: पटेलनगर के एक रिहायशी इलाके में किराये के मकान में लंबे समय से संचालित हो रहे जिस्म फ़िरोशी के एक काले धंधा का आज पटेलनगर पुलिस द्वारा भंडाफोड़ करते हुए मौके से सरगना समेत 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। देह व्यापार की सरगना व्हाट्सएप्प पर ग्राहकों को लड़कियों की फ़ोटो भेजा करती थी व उनकी पसंद अनुसार लड़कियों को बुलाती थी।




आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर को एक मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि क्षेत्रान्तर्गत संस्कृति लोक कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर अनैतिक देह व्यापार संचालित हो रहा है। उक्त सूचना पर पटेलनगर कोतवाली प्रभारी द्वारा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसपर कोतवाली पटेलनगर द्वारा एक टीम का गठन किया।

गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संस्कृति लोक कॉलोनी, लेन न० - 01 में स्थित एक मकान में औचक छापेमारी करते हुए मौके  मकान के एक कमरे में 01 महिला तथा 01 पुरुष  को आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ा।  जबकि दूसरे कमरे में 02 अन्य महिला मौजूद मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी बरामद हुई।

मौके से पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यपार संचालित कर रही महिला सहित 04 अभियुक्तो 1- अजमीरा(42) निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, 2- शेख अजीजल(30) निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून,3- रजनी(25) निवासी खेड़ा कैम्प, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, 4.अन्नू(23)पुत्री संजीव निवासी डेंसो चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी हुई कि अभियुक्ता अजमीरा द्वारा उक्त मकान को किराए पर लेकर वहाँ बाहरी जनपदों व राज्यो से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। अभियुक्ता फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराती थी तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार महिलाओं व युवतियों को बाहरी जनपदों व राज्यो से बुलाकर अपने किराये के कमरे में अनैतिक देह व्यापार करवाती थी। 




अभियुक्तो के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


Comments
comment
date
latest news
जेल की सुरक्षा को लेकर सीओ प्रेमनगर ने सुरक्षा गोष्ठी का किया आयोजन

जेल की सुरक्षा को लेकर सीओ प्रेमनगर ने सुरक्षा गोष्ठी का किया आयोजन