

देहरादून-: प्रदेश में सितंबर से ही मौसम की विदाई शुरू हो गयी किन्तु मौसम प्रदेश से जाने के मूड में नही है। मौसम विभाग द्वारा कल शनिवार को जारी अनुमान के अनुसार आज रविवार को प्रदेश के 5 पहाड़ी जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में 3200 मीटर से ऊँचे इलाको में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए है। शेष प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि समस्त अन्य जनपदों में राते हल्की सर्द होनी शुरू हो गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार इस प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल बने हुए है, कहीं हल्की सर्द हवाएं भी चल रही है। जिसके तहत प्रदेश के 5 पहाड़ी जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में आज रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं -कहीं बहुत हल्की व हल्की वर्षा हो सकती है। बहुत ऊंचे इलाको में बर्फबारी के भी आसार हैं।मौसम की इस करवट के साथ ही बद्रीनाथ व केदारनाथ में कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है।

