News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

  • Share
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

shikhrokiawaaz.com

08/28/2024


पिथौरागढ़:एसपी रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार जगह-जगह नाकाबंदी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के तत्काल चालान काटे जा रहे है।जनपद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने ओवरस्पीडिंग और स्टंट ड्राइविंग जैसी गंभीर ट्रैफिक उल्लंघनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिस क्रम में बीते कुछ दिनों से सी0ओ0 पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में अभियान के दौरान, पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चैकिंग की। जिसके तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वड्डा शंकर सिंह रावत व पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक, कमलेश चन्द निवासी बगड़तोली, झूलाघाट को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियान के क्रम में एस0एच0ओ0 कोतवाली अस्कोट के नेतृत्व में अपर उ0नि0 संजय सिंह व पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक पुष्कर सिंह निवासी जेठीगांव, अस्कोट को शराब के नशे में वाहन चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा उक्त दोनों वाहनों को भी सीज किया गया ।
जनपद पुलिस चैकिंग के दौरान कुल 70 वाहन चालकों का चालान किया गया तथा मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर कुल- 20 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधि0 व कोटपा के तहत चालान की कार्यवाही की गई ।जिन वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा करने पर कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।
Comments
comment
date
latest news
क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में बढ़ सकती है ठंड, आज बारिश-बर्फबारी की संभावना; गिरेगा पारा

क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में बढ़ सकती है ठंड, आज बारिश-बर्फबारी की संभावना; गिरेगा पारा