News :
देहरादून में रातभर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 गिरफ्तार जंतर मंतर में सुरक्षा की 7 लेयर के चलते सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ फेल शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार कप्तान श्वेता ने अपने अधिकारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश, आगामी त्योहारों पर जनपद में कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश आम जनता को अपने काम के लिए बार-बार न लगाने पड़े सरकारी कार्यालयों के चक्कर :धामी नम आंखों और सेना के बैंड की गूंज के बीच बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में की खाद्य पदार्थो की जांच, सत्यापन न करवाने पर 35 भवन स्वामियों के चालान

काशीपुर वायरल वीडियो प्रकरण में पुलिस का सख़्त रुख, तीन आरोपी युवक गिरफ्तार

  • Share
काशीपुर वायरल वीडियो प्रकरण में पुलिस का सख़्त रुख, तीन आरोपी युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/26/2025


काशीपुर:सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के मामले में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इंस्टाग्राम पर 24 दिसंबर को सामने आए इस वीडियो में कश्मीर निवासी युवक बिलाल के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार किए जाने के दृश्य दिखाई दिए थे। पुलिस जांच में उक्त घटना 22 दिसंबर की पाई गई।
उक्त मामले की गंभीरता और इसकी संभावित सामाजिक संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटवाने की कार्रवाई की, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रम या सौहार्द बिगाड़ने वाली स्थिति उत्पन्न न हो।
बीती 25 दिसंबर को पीड़ित युवक बिलाल ने कोतवाली काशीपुर पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में शामिल तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। प्रकरण की निष्पक्ष, गहन और तथ्यपरक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Comments
comment
date
latest news
उम्र के इस पड़ाव पर भी 'समर्पण व दृढ़ता' को ख़ाकी सलाम करती है!

उम्र के इस पड़ाव पर भी 'समर्पण व दृढ़ता' को ख़ाकी सलाम करती है!