News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनगर में मारपीट की घटना पर पुलिस सख्त, दिल्ली के 7 युवक गिरफ्तार

  • Share
श्रीनगर में मारपीट की घटना पर पुलिस सख्त, दिल्ली के 7 युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/29/2026


पौड़ी:श्रीनगर में बाहरी युवकों द्वारा की गई मारपीट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। दिल्ली से आए सात युवकों को पौड़ी पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त दोनों कारों को सीज कर दिया गया है।
उत घटना 29 जनवरी की है,कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत अदिति वेडिंग प्वाइंट के समीप दो कारों में सवार बाहरी युवकों का स्थानीय युवकों से ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर गाली-गलौच और हाथापाई में बदल गई,सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। 
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाहरी युवकों द्वारा स्थानीय युवकों के साथ मारपीट की गई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों 
अजय उबास (27 वर्ष), पुत्र रोहतास, निवासी पुरखुर्द, थाना बवाना, दिल्ली,अभिषेक कौशिक (27 वर्ष), पुत्र राजेश कौशिक, निवासी प्रहलादपुर बांगर, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली,विपिन मंद्रवाल (27 वर्ष), पुत्र राजेश मंद्रवाल, निवासी भानियावाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून,विशाल वत्स (25 वर्ष), पुत्र अनिल कुमार, निवासी निठारी, थाना अमन विहार, दिल्ली
आकाश डबास (26 वर्ष), पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी लाडपुर, थाना कंझावला, दिल्ली
सागर (26 वर्ष), पुत्र हरिओम, निवासी कंझावला, दिल्ली
मनीष (25 वर्ष), पुत्र सुरेन्द्र, निवासी छोटूराम पार्क, प्रहलादपुर, थाना शाहबाद डेयरी, दिल्ली
को मौके से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवकों के कब्जे से मिली कारें (डीएल 4सीबीई 8961 एवं डीएल 11 सीई 3638) को सीज कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है,आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments
comment
date
latest news
चम्पावत में एसटीएफ की टीम द्वारा अंतराष्ट्रीय ड्रग तस्कर लाखो की कीमत वाले ड्रग्स के साथ  गिरफ्तार

चम्पावत में एसटीएफ की टीम द्वारा अंतराष्ट्रीय ड्रग तस्कर लाखो की कीमत वाले ड्रग्स के साथ गिरफ्तार