News :
पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज मोबाईल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल फ़ोन चोरी करने वाले नशेड़ी कैफ़े चालक आए दून पुलिस की गिरफ्त में* नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान सेलाकुई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 126 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार साइबर ठगी के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई जारी, 25.42 करोड़ रुपये की धनराशि बचाई साइबर ठगी के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई जारी, 25.42 करोड़ रुपये की धनराशि बचाई* कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन जल सृष्टि पार्क से लौटते वक्त सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार*

नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान

  • Share
नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान

shikhrokiawaaz.com

09/19/2026

चमोली:नंदा देवी राजजात यात्रा के दुर्गम पड़ावों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच चमोली पुलिस ने स्वच्छता को लेकर भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पुलिस जवानों ने बेदनी बुग्याल और पातर नचौणियां क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर यात्रा मार्ग और आसपास फैले कचरे को एकत्र किया।
माँ नंदा की जात यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन हिमालयी क्षेत्रों से गुजर रहे हैं। ऐसे में संवेदनशील बुग्यालों और प्राकृतिक क्षेत्रों को साफ रखना चुनौती भी है और जरूरी जिम्मेदारी भी। पुलिसकर्मियों ने खुद सफाई अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि यात्रा व्यवस्था में पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता से जुड़े कार्यों में भी पुलिस अपनी भूमिका निभा सकती है।
चमोली पुलिस ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और बुग्यालों समेत धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
चमोली पुलिस का कहना है कि हिमालयी क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखना प्रशासन के साथ-साथ हर यात्री की भी जिम्मेदारी है।
Comments
comment
date
latest news
17 वर्षों से वांछित चल रहा इनामी अपराधी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

17 वर्षों से वांछित चल रहा इनामी अपराधी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार