News :
आईटी पार्क में जलभराव से निजात दिलाने को तैयार हुआ प्लान, शासन को भेजने की तैयारी हरिद्वार में ‘कामधेनु लोक’ का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने गौ संरक्षण और सेवा का दिया संदेश दबंगई दिखाने वाले 08 अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक शीतलहर, बर्फबारी एवं प्रतिकूल मौसम से सुरक्षित रखने के लिए अभी से कर ले तैयारी: डीएम सीएम धामी ने जौनपुर महोत्सव में दी 52 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह राज्य के 13 प्राधिकरणों में 39 सदस्य नामित 10 आईएएस, 20 पीसीएस अधिकारी में बड़ा फेरबदल जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल 9. 35 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो पर पुलिस सख़्त

  • Share
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो पर पुलिस सख़्त

shikhrokiawaaz.com

10/31/2024



देहरादून: देहरादून पुलिस द्वारा विगत 01 माह से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में विगत 01 माह की कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों से कुल 4,09,500 ₹ का जुर्माना वसूला गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए माह अक्टूबर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1385 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 4,09,500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जनपद में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए 785 व्यक्तियों के चालान किये गए तथा 2,76,500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया।  शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
Comments
comment
date
latest news
चोपता-तुंगनाथ में हुई बर्फबारी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा को बताई अपनी प्रतिबद्धता

चोपता-तुंगनाथ में हुई बर्फबारी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा को बताई अपनी प्रतिबद्धता