News :
एडीजी लॉ एंड आर्डर में टिहरी, पौड़ी, दून पुलिस के जवानों को कांवड़ मेला के लिए किया ब्रीफ समाधान दिवस में 164 शिकायतों पर सुनवाई, डीएम ने लापरवाही पर जताई सख्ती* कांवड़ यात्रा में उत्तरकाशी पुलिस की अनोखी पहल, शिवभक्तों का फल-फ्रूट व शीतल पेय से किया स्वागत* पंजाब से मसूरी घूमने आए 2 युवको के पैसे खत्म हुए तो डाल दिया मोबाइल शॉप पर डाका, पुलिस ने पकड़ा सेलाकुई में STF-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार* डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर ₹4.35 लाख की ठगी,महाराष्ट्र से साइबर आरोपी गिरफ्तार यूनेस्को का 45वां विश्व धरोहर स्थल बना बौद्ध विरासत *सारनाथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू का दमदार प्रदर्शन भारत को जिताया गोल्ड सार्वजनिक सस्थान पर हुड़दंग,मारपीट करते 5 गिरफ्तार ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के ऋषिकांत सिंह ने जीता रजत पदक

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर किया खुलासा

  • Share
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

06/07/2026


देहरादून: कल शनिवार को वादिनी मति रेनू निवासी एमडीडीए केदार पुरम देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून पर आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके मकान का ताला तोडकर नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा-331(3)/305(A) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है।

 अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक कर घटना में शामिल संदिग्धों की तलाश हेतु मुखबिर सक्रिय किए गए तथा
मुखबिर की सूचना पर कल  डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से घटना में शामिल अभियुक्त तैय्यब को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई शत प्रतिशत ज्वैलरी बरामद की गई। 

 अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी एवं मिस्त्री का काम करता है, उसके द्वारा कुछ दिन पूर्व भी नेहरू कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था, जिसके संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर पूर्व में चोरी के प्रयास का अभियोग मु०अ०सं०-  204/26 पंजीकृत है। अभियुक्त घटना में ल चोरी की गई ज्वेलरी को लेकर बाहर भागने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

अभियुक्त तैय्यब पुत्र शौकत अली निवासी कोटला नवादा, नेहरू कॉलोनी देहरादून, (उम्र 27 वर्ष) पूर्व में भी चोरी/नकबजनी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में कई बार जेल जा चुका है, जिसकी हिस्ट्रीशीट भी थाना नेहरू कॉलोनी पर खोली गई है।
Comments
comment
date
latest news
*लक्सर में साइबर ठगी के नए मॉड्यूल का खुलासा, सीएससी सेंटरों को बनाया था जरिया*

*लक्सर में साइबर ठगी के नए मॉड्यूल का खुलासा, सीएससी सेंटरों को बनाया था जरिया*