News :
कप्तान प्रमेन्द्र ने जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने पर कर्मियों को लगाई फटकार, ढिलाई पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी बेरीनाग मेला महोत्सव में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरूक एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित मसूरी में सड़क पर हुड़दंग कर वीडियो बनाने वाले 9 युवक हिरासत में* देहरादून में किताबों का मेला बना आकर्षण पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज मोबाईल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल फ़ोन चोरी करने वाले नशेड़ी कैफ़े चालक आए दून पुलिस की गिरफ्त में* नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान सेलाकुई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 126 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

रुड़की में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
रुड़की में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

06/25/2025


रुड़की: बीती दिनों घर में अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले गैंग के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बीती 10 जून को प्रीत विहार रुड़की निवासी महिला कोतवाली गंगनहर पर आकर शिकायती प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखी नगदी तथा लाखों की ज्वेलरी चोरी कर दी। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर  मु0अ0स0 248/25 धारा 305(A) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले कि गंभीरता को देखते हुए कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित की गई टीमों ने टारगेट बनाए गए घर का मौका मुआयना करने के साथ-साथ घटना के संभावित समय के आसपास ही घटनास्थल के इर्द-गिर्द हुई संदिग्ध गतिविधियों को टटोला। प्राप्त सुराग से ज्ञात हुआ कि चोरी के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बावरिया गिरोह से जुड़े हैं। इन तथ्यों की तस्दीक के लिए एक बार एसएसआई गंगनहर व उसके बाद अन्य उपनिरीक्षक को उत्तर प्रदेश भेजा गया तो संदिग्धों की पहचान एवं पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर लाभप्रद सूचना देने के निर्देश दिए।



आज मुखबिर द्वारा सूचना पर पुलिस टीम लोहे के पुल के पास नहर पटरी कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से अंकुश पुत्र जोगेंद्र निवासी ग्राम निडोरी नई बस्ती थाना डसना मसूरी जिला गाजियाबाद (उम्र 23 वर्ष), काले पुत्र ओमप्रकाश निवासी अतरौली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद (उम्र 22 वर्ष) को दबोचा तो उनके कब्जे से चोरी की गई करीब 05 लाख रुपये की ज्वैलरी तथा बावन लाख रुपये के करीब नगदी बरामद हुई।चोरी के मामले में वांछित चल रहे 02 अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।
पुलिस की गिरफ्त में आया अंकुश इस गैंग का सरगना तथा थाना डासना मसूरी का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमें दर्ज होने की जानकारी मिली है। विवरण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस टीम ने गंगोत्री,यमुनोत्री मार्ग में चलाया चेकिंग अभियान, जंगलों में की कॉम्बिंग

पुलिस टीम ने गंगोत्री,यमुनोत्री मार्ग में चलाया चेकिंग अभियान, जंगलों में की कॉम्बिंग