News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

गुमशुदा युवती को पुलिस ने मुंबई से सकुशल किया बरामद

  • Share
गुमशुदा युवती को पुलिस ने मुंबई से सकुशल किया बरामद

shikhrokiawaaz.com

09/29/2024


थलीसैंण-: घर से बिन बताये गायब हुई एक 18 वर्षीय युवती को थलीसैंण पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक खोजते हुए उसे मुंबई के नालासुपारा से सकुशल बरामद किया है।

बीती 19 सितम्बर को थलीसैंण निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी 18 वर्षीय बहन बीती 15 सितम्बर को घर से बिन बताये कहीं चली गयी है व इतने दिन बीत जाने के बाद वापिस नही आई है। जिसपर पुलिस द्वारा युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की व मामला युवती से जुड़ा होने के चलते मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए थानाध्यक्ष द्वारा तुरंत गुमशुदा युवती को ढूंढने को तुरंत एक टीम गठित की।


पुलिस टीम द्वारा युवती के घर से लेकर उसके रूट व संभावित रूट को सर्विलांस की मदद से ट्रेस व मुखबिरी सूत्रों की मदद से कल शनिवार को मुंबई के नालासुपारा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
दयारा बुग्याल ट्रेकिंग रूट से लापता हुई 24 वर्षीय युवती की खोजबीन में उतरी सेना

दयारा बुग्याल ट्रेकिंग रूट से लापता हुई 24 वर्षीय युवती की खोजबीन में उतरी सेना