News :
कप्तान प्रमेन्द्र ने जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने पर कर्मियों को लगाई फटकार, ढिलाई पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी बेरीनाग मेला महोत्सव में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरूक एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित मसूरी में सड़क पर हुड़दंग कर वीडियो बनाने वाले 9 युवक हिरासत में* देहरादून में किताबों का मेला बना आकर्षण पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज मोबाईल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल फ़ोन चोरी करने वाले नशेड़ी कैफ़े चालक आए दून पुलिस की गिरफ्त में* नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान सेलाकुई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 126 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेरीनाग मेला महोत्सव में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरूक

  • Share
बेरीनाग मेला महोत्सव में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरूक

shikhrokiawaaz.com

09/19/2026


पिथौरागढ़: बेरीनाग मेला महोत्सव में कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने हजारों लोगों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया। 
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग से वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह कोरंगा द्वारा बेरीनाग मेला महोत्सव में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस द्वारा लोगों को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। साथ ही साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित कर अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की गई।
पिथौरागढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल 1930, 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को दें तथा स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
Comments
comment
date
latest news
मलिन बस्तियों में नशा तस्करी की जांच करने ग्राउंड जीरो पर उतरे कप्तान अजय सिंह

मलिन बस्तियों में नशा तस्करी की जांच करने ग्राउंड जीरो पर उतरे कप्तान अजय सिंह