News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

बद्रीनाथ धाम में पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

  • Share
बद्रीनाथ धाम में पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

shikhrokiawaaz.com

05/07/2025



बद्रीनाथ:जनपद चमोली में चल रही चारधाम यात्रा को देखते हुए बद्रीनाथ धाम पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये गए है।
चमोली पुलिस द्वारा धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष एहतियाती कदम उठाए हैं।
जिस क्रम में आज बुधवार को पुलिस द्वारा धाम में प्रवेश करने वाले सभी श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की सघन तलाशी (चैकिंग) ली जा रही है,जिसमे विशेष रूप से दर्शन के लिए पहुंचे सभी श्रद्धालुओं की गहनता से तलाशी (फ्रिस्किंग) और उनके सामान व बैगों की जांच की गई।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से लगातार यह अनुरोध किया कि वे अपने साथ मंदिर परिसर के भीतर बैग या बड़ा सामान लेकर न आएं ताकि चैकिंग प्रक्रिया सुगम बनी रहे और सभी को असुविधा न हो।
धाम की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए, आतंकवादी निरोध दस्ता (एटीएस) को भी तैनात किया गया है। 
पूरे बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब एटीएस के कंधों पर है, एटीएस की तैनाती यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और सुरक्षा का उच्चतम स्तर बनाए रखा जा सके।
पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि ये सभी कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उठाए जा रहे हैं ताकि सभी यात्री निर्विघ्न और सुरक्षित यात्रा कर सकें,यात्रियों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड में अगले 03 दिन हो सकती है भारी बारिश

उत्तराखंड में अगले 03 दिन हो सकती है भारी बारिश