News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो प्रसारित करने वालो को पुलिस कर रही चिन्हित

  • Share
सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो प्रसारित करने वालो को पुलिस कर रही चिन्हित

shikhrokiawaaz.com

04/27/2025


देहरादून-: राजधानी देहरादून के दून अस्पताल परिसर में वर्षों से चल रहे अवैध मजार के खिलाफ शुक्रवार रात हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के बाद मुस्लिम संगठन के लोगों द्वारा अपनी नाराजगी व्यक्त की गई है, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध मजार के खिलाफ हुई उक्त कार्यवाही के बाद सभी प्रकार के सोशल मीडिया पर निगरानी बरतनी शुरू कर दी है व आम जनता को किसी भी प्रकार के भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ चेताया है।


वहीं दून अस्पताल स्थित अवैध मजार को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के प्रतिक्रिया में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर मंदिरों को तोड़ने तथा पहलगाम में हुई ही घटना के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत घटना के संबंध में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की संभावना है।  जिसके दृष्टिगत पुलिस और सतर्क हो गयी है और सभी सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही है।


दून पुलिस द्वारा उक्त वीडियो को प्रसारित करने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है,जिनकी जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। दून पुलिस द्वारा राजधानी वासियो को किसी भी आपत्तिजनक, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट लिखने व शेयर न करने की अपील की है।



Comments
comment
date
latest news
नाबालिक को बहलाकर अपने साथ बिहार ले जाने वाला फरार युवक गिरफ्तार

नाबालिक को बहलाकर अपने साथ बिहार ले जाने वाला फरार युवक गिरफ्तार