News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

क्वीतड़ में पुलिस का जनसंवाद, सीमा क्षेत्र में एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त

  • Share
क्वीतड़ में पुलिस का जनसंवाद, सीमा क्षेत्र में एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त

shikhrokiawaaz.com

08/12/2026

पिथौरागढ़:सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ग्रामीणों से बेहतर समन्वय बनाने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस की ओर से वाइब्रेंट विलेज क्वीतड़ में जनसंवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और स्थानीय जरूरतों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां ग्रामीणों के साथ साझा कीं। ग्रामीणों की ओर से रखे गए मुद्दों पर चर्चा करते हुए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इसके बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त की गई। टीम ने सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्कता बरती और स्थानीय लोगों से सुरक्षा संबंधी जानकारी भी साझा की।
पुलिस का कहना है कि सीमांत गांवों में लगातार जनसंवाद और जागरूकता गतिविधियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
गूगल में फर्जी टोल फ्री नंबर डाल ठगी करने वाला एक अभियुक्त लखनऊ से गिरफ्तार

गूगल में फर्जी टोल फ्री नंबर डाल ठगी करने वाला एक अभियुक्त लखनऊ से गिरफ्तार