News :
शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंक,जमा राशि तक सीमित न रहें: एडीएम के.के. मिश्रा एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में भोपाल निवासी अभियुक्त गिरफ्तार क्लेमेंटटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार* फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 पटवारी निलंबित, लेखपाल संघ का शुक्रवार से प्रमाणपत्र कार्य बहिष्कार 3 सीओ के तबादले, स्वप्निल मुयाल को भेजा सतर्कता मुख्यालय “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अवैध रूप से रह रहे 5 बंगलादेशियो को पुलिस ने बांग्लादेशी एजेंसी को किया सुपुर्द

  • Share
अवैध रूप से रह रहे 5 बंगलादेशियो को पुलिस ने बांग्लादेशी एजेंसी को किया सुपुर्द

shikhrokiawaaz.com

06/11/2025


देहरादून-:  देहरादून पुलिस,एसटीएफ़ टीम द्वारा बीते महीने जिन 5 बंगलादेशी लोगों को पटेलनगर क्षेत्र से अवैध रूप से भारत मे रहने के अपराध में पकड़ा था उन्हें पुलिस द्वारा कल मंगलवार को बांग्लादेशी एजेंसियों को सौंप दिया है।



गौरतलब है कि बीते महीने 20 मई को सत्यापन अभियान के दौरान देहरादून पुलिस व एसटीएफ, उत्तराखण्ड द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान थाना पटेलनगर क्षेत्र से पांच(चार महिला एक पुरुष) संदिग्ध बांग्लादेशी निवासियों को हिरासत में लिया गया था, जिनसे संयुक्त सघन पूछताछ के दौरान उक्त पांचो व्यक्तियों के बांग्लादेशी नागरिक होने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर पांचो बांग्लादेशी नागरिकों को भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में देहरादून पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की थी। 

 

उपरोक्त प्रकरण में पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह द्वारा अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे उक्त बंग्लादशी नागरिको को भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में नियमानुसार उदवासित करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। देहरादून पुलिस द्वारा लगातार  बी0एस0एफ0 के उच्चाधिकारियों से सम्पर्क/समन्वय स्थापित करते हुए भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशो के क्रम में अल्प अवधि में ही कल मंगलवार को  बी0एस0एफ0 के माध्यम से बंग्लादेश बार्डर में उक्त 05 बंग्लादेशी नागरिको को बंग्लादेशी एजेन्सी के सुपुर्द किया गया।

Comments
comment
date
latest news
10-12 साल पहले घर से संपर्क तोड़ चुका था आईएसआईएस भारतीय हैंडलर

10-12 साल पहले घर से संपर्क तोड़ चुका था आईएसआईएस भारतीय हैंडलर