News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

भारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

  • Share
भारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

shikhrokiawaaz.com

04/11/2025


पिथौरागढ़-: कोतवाली जौलजीबी और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 
उत्तराखंड के सीमांत जिलों में नशे के खिलाफ व सड़क हादसों पर नियंत्रण रखने को आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, कांस्टेबल रविन्द्र यादव, कांस्टेबल महेश बोरा सहित 11वीं बटालियन एसएसबी के कर्मी शामिल रहे।

इस अभियान का उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा को सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना था। पुलिस टीम द्वारा झूला पुल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए हर आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। 

संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तुरंत रोका गया।

इसके साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अवैध तस्करी को रोकने के लिए वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
Comments
comment
date
latest news
चारधाम फर्जी रजिस्ट्रेशन की जांच के लिए पुलिस कप्तान ने गठित की एसआईटी

चारधाम फर्जी रजिस्ट्रेशन की जांच के लिए पुलिस कप्तान ने गठित की एसआईटी