News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

रुद्रप्रयाग में हुए हत्याकाण्ड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
रुद्रप्रयाग में हुए हत्याकाण्ड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/11/2024


रुद्रप्रयाग:जनपद के अमसारी गांव में दिन दहाड़े एक महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,हत्या के बाद से ही आरोपी पति फरार चल रहा था,जिसे रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी हो कि रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगे अमसारी गांव में 31 अगस्त को एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी,मृतक महिला रुद्रप्रयाग में अपनी माता की सहेली के घर पर रह रही थी,व उसका ससुराल दिल्ली में था,रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की यह पहली वारदात थी,पहाड़ की शांत वादियों में इस तरह की घटना होना पुलिस के लिए भी चुनौती थी,कोतवाली रुद्रप्रयाग में मृतका की मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए एसपी रुद्रप्रयाग ने सीओ रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने व घटना के जल्द से जल्द खुलासे हेतु टीम गठित कर पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दिये जाने हेतु सम्भावित स्थानो पर रवाना किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा वहां के किसी मामले में गिरफ्तार अभियुक्त राजीव त्यागी उर्फ गांधी त्यागी पुत्र सर्वेश कुमार निवासी ग्राम हैदरपुर थाना शालीमारबाग दिल्ली को ट्रांजिट रिमाण्ड पर दिल्ली से रुद्रप्रयाग लाया गया।अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
सरकारी एप्लीकेशन व वेबसाइट पर हुए साइबर हमले का सोर्स ढूंढ रही एसटीएफ़,डाटा सुरक्षित रिकवर

सरकारी एप्लीकेशन व वेबसाइट पर हुए साइबर हमले का सोर्स ढूंढ रही एसटीएफ़,डाटा सुरक्षित रिकवर