News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/15/2025

 
सेलाकुई: उत्तराखण्ड राज्य के "ड्रग्स फ्री देवभूमि विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों कों चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में थाना सेलाकुई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 54/24 धारा 8/21/29 एनडीपीएस, जिसमे पूर्व में पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर दिलशाद को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार लिया गया था, जिससे पूछताछ में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक अन्य नशा तस्कर तस्लीम का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था, साथ ही मोबाइल सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे, पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों तथा मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त तस्लीम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त तस्लीम पुत्र असलम निवासी बड़ा रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून,  (उम्र- 40 वर्ष) पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है, जिस पर मादक पदार्थों के तस्करी के 03 अभियोग पंजीकृत हैं।



Comments
comment
date
latest news
थाना प्रभारी फरियादियों को स्वयं से फ़ोन कर उनकी शिकायतों पर की गई कार्यवाही का ले फ़ीडबैंक: कप्तान

थाना प्रभारी फरियादियों को स्वयं से फ़ोन कर उनकी शिकायतों पर की गई कार्यवाही का ले फ़ीडबैंक: कप्तान