News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

कुख्यात महिला ड्रग माफिया को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

  • Share
कुख्यात महिला ड्रग माफिया को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/04/2026


उत्तरकाशी-:  युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाली एक कुख्यात  महिला ड्रग माफिया को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आखिरकार गिरफ्त में ले लिया है। कुख्यात ड्रग माफिया माफिया महिला लोगो को ड्रग सप्लाई कर उत्तराखंड़ के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में ड्रग का जहर फैला रही थी। महिला के विरुद्ध एनडीपीएस के 1 दर्जन मुकदमे दर्ज है।

गौरतलब है कि उत्तरकाशी के युवाओ के बीच बढ़ती नशे की खेप के चलते उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद में सक्रिय सभी ड्रग पैडलरो के खिलाफ शुरू की ताबड़तोड़ कार्यवाही में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बीती अप्रैल महीने में अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए विनोद लाल एवं शुभम नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान दोनो अभियुक्तो द्वारा एक महिला तस्कर से स्मैक खरीदने की जानकारी दी थी। मामले में छानबीन करने पर पुलिस को मेहराज पत्नी मुस्तकीम, निवासी ग्राम खुशहालपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून के ही गिरफ्तार तस्करों को ड्रग सप्लाई करने की पुष्टि हुई जिसपर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की।

गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्ता मेहराज लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी, जिसके चलते पुलिस को उसकी तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी करवाया व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी,  दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने महिला के विरुद्ध सटीक सूचना जुटाते हुए कल बुधवार को मेहराज को देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। 

अभियुक्ता लंबे समय से स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रही है। उसके विरुद्ध देहरादून एवं उत्तरकाशी जनपदों में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम एवं अन्य धाराओं में 12 अभियोग पंजीकृत हैं। देहरादून पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा चुकी है।
Comments
comment
date
latest news
अंतिम दिन नामांकन के लिए उमड़े उम्मीदवार, बगावत की भी बयार, मेयर के लिए 11 प्रत्याशी

अंतिम दिन नामांकन के लिए उमड़े उम्मीदवार, बगावत की भी बयार, मेयर के लिए 11 प्रत्याशी