News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में 4 तस्करों को किया गिरफ्तार

  • Share
पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में 4 तस्करों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/03/2024


चमोली:पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार के नेतृत्व में जनपद पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।जिस क्रम में दो अलग-अलग घटनाओं में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार जनपद में अपराधों पर रोक लगाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,जिस क्रम में कल देर रात को एसओजी व थाना थराली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मींग गेधेरे के पास से अभियुक्त विक्रम सिंह उर्फ डब्बू(उम्र38) पुत्र नेत्र सिंह निवासी ग्राम वासिना तहसील थराली व दिनेश सिंह (उम्र45)पुत्र मेहरवान सिंह निवासी ग्राम कंसोला थाना थराली को गुलदार (लैपर्ड) की खाल के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों ने बताया कि उन्हें गुलदार लगभग एक से दो वर्ष पूर्व जंगल में मरा हुआ मिला था।जिसकी हड्डियों को जंगल में ही मिट्टी में दबा दिया था और खाल को अपनी छानी में सुखाकर बेचने के लिए ले जा रहे थे,इस दौरान पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

वंही दूसरी घटना में चमोली पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता बनाये रखने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जारी है।जिस क्रम में इसी क्रम में  थराली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त राकेश राम उर्फ राका(22वर्ष)पुत्र हरिराम निवासी कुलसारी थराली व उमेश चन्द(27वर्ष)पुत्र टीका प्रसाद निवासी उपरोक्त को वाहन संख्या यूके11सीए1197 में 3.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस द्वारा घटना।में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
कप्तान उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध बैठक,63 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

कप्तान उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध बैठक,63 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित